{"_id":"57819bd84f1c1b291e7fa9dd","slug":"sandeep-si-pradyumna-grew-eight-day-remand-in-gadholi-encounter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप गाडौली एनकाउंटर मामलें में आठ दिन बढ़ी एसआई प्रद्युम्न की रिमांड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदीप गाडौली एनकाउंटर मामलें में आठ दिन बढ़ी एसआई प्रद्युम्न की रिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 10 Jul 2016 06:32 AM IST
विज्ञापन
संदीप गाड़ौली
- फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली का एनकाउंटर करने वाली गुड़गांव पुलिस की परेशानी और बढ़ सकती है। इस मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गुड़गांव पुलिस के एसआई प्रद्युम्न को पांच दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद आठ दिन की रिमांड पर और ले लिया। एनकाउंटर मामले में गुड़गांव पुलिस की टीम पर संदीप गाड़ौली की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ-साथ गाड़ौली की प्रेमिका दिव्या पाहुजा व उसकी मां के अलावा गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई मनोज गुर्जर पर भी केस दर्ज है। इस मामले में एनकाउंटर के समय गुड़गांव पुलिस टीम की अगुवाई करने वाले एसआई प्रद्युम्न को मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई ले जाकर कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
पांच दिन की रिमांड अवधि शनिवार को पूरी होने पर आरोपी एसआई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से फिर से उसे आठ दिन के रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी कई अनसुलझे सवालों का जवाब मिलना बाकी है।
इसलिए मुंबई एसआईटी ने उनकी कोर्ट से रिमांड अवधि बढ़ाने की गुजारिश की, ताकि मामले का सच जानने के लिए गहराई तक जाया जा सके। गाड़ौली के वकील तनवीर निजाम ने रिमांड अवधि बढाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है।