फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sabotage in vehicles, firing on complaint

दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़, शिकायत करने पर फायरिंग

Thu, 30 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी Updated Thu, 30 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
sabotage in vehicles, firing on complaint

नई बस्ती गांव में कुआं पूजन समारोह के दौरान रास्ते में खड़ी गाड़ियों में दबंगों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर फायरिंग की गई। पीड़ित ने करीब 30 लोगों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है।

विज्ञापन


दादरी कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती गांव में पूर्व बीडीसी प्रत्याशी राकेश शर्मा चुनाव हार गया था। संदीप शर्मा के यहां पहले बेटा का जन्म हुआ। जिसका मंगलवार को गांव में कुआं पूजन समारोह का आयोजन चल रहा था। आयोजन में आए लोगों की कारे रास्ते में खड़ी थीं। एक मकान के सामने दो स्विफ्ट कार खड़ी हुई थी।
विज्ञापन


पड़ोसी ने कुछ दबंगों के साथ मिलकर दोनों कारों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार वालों ने तोड़फोड़ का विरोध किया। उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। इसी बीच राकेश शर्मा ने मौके पर आकर समझाने का प्रयास किया। तो लोगों ने उसके घर में घुुस कर मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को फोन करके मारपीट करने की सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने करीब 15 लोगों को नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सवेरे आरोपियों को पुलिस से शिकायत करने की सूचना मिल गई। जिस पर एक आरोपी ने तमंचा से पीड़ित पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। जिससे वह बाल बाल बच गया। दादरी कोतवाली के प्रभारी जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि दोनों पक्ष की चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed