{"_id":"586bcae84f1c1b0052159489","slug":"rider-s-car-without-number-were-young-men-on-police-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नंबर की गाड़ी सवार युवकों ने पुलिस पर ही कर दी फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना नंबर की गाड़ी सवार युवकों ने पुलिस पर ही कर दी फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 04 Jan 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो वेस्ट के चौगानपुर गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर काले रंग की स्कॉर्पियो कार में सवार बदमाशों ने गोली चला दी। हालांकि, पुलिसकर्मी हमले में बच गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस नेे इनके कब्जे से बिना नंबर की स्कॉर्पियो बरामद की है।
विज्ञापन
ईकोटेक-3 थाना प्रभारी अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि उनके साथ 7 पुलिसकर्मियों की टीम चौगानपुर गोल चक्कर के पास सोमवार रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गाजियाबाद की तरफ से काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार को टीम ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि कार सवारों ने रुकने की जगह पुलिस टीम पर गोली चला दी और भागने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस नेे एक किमी तक पीछा करने के बाद कार को घेेर लिया औैर दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान उजाला सिंह निवासी शिकारपुर बुलंदशहर व ज्ञानेंद्र शर्मा निवासी आगरा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे सेे पुलिस नेे 2 रिवाल्वर और 4 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो हाल ही में खरीदी गई है। कार लूट या चोरी की तो नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन