फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rickshaw driver killed by blade only for twenty rupees in delhi

केवल 20 रुपये किराया मांगने पर रिक्शा चालक की पेपर कटर से कर दी हत्या

Thu, 20 Jul 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Jul 2017 10:07 AM IST
सार

किराया मांगने पर रिक्शा चालक को मार डाला

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।

विज्ञापन
rickshaw driver killed by blade only for twenty rupees in delhi

विस्तार

महज 20 रुपये किराया मांगने पर दो युवकों ने रिक्शा चालक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर साजिद (22) और शाहनूर अली (23) को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन


पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मामला 13 जुलाई की रात का है। दोनों ही आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं। दोनों एलएनजेपी कॉलोनी के पास बसी झुग्गियों में रहते हैं।
विज्ञापन


13 जुलाई की रात को दोनों ने रणजीत सिंह फ्लाईओवर के पास हाथी पार्क में शराब पी थी। वहां से दोनों नशे की हालत में घर के लिए निकले। दोनों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा को रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर कटर से गर्दन व शरीर पर हमला‌ किया

rickshaw driver killed by blade only for twenty rupees in delhi

एलएनजेपी कॉलोनी चलने की बात कर रिक्शा में बैठ गए। चालक ने 20 रुपये की बात की, तो दोनों ने हामी भर दी। इधर कॉलोनी पहुंचने पर दोनों रिक्शा से उतरकर बिना पैसे दिए जाने लगे।

रिक्शा चालक ने दोनों से पैसे मांगे, इसी बीच साजिद ने पेपर कटर से उसकी गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इधर, राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, बाद में छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। रिक्शा चालक की पहचान नहीं हो सकी। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed