{"_id":"56e2d0eb4f1c1b0d0c8b4581","slug":"retired-wing-commander-on-charges-of-fraud-treasurer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड विंग कमांडर पर धोखाधड़ी का आरोप, कोषाध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड विंग कमांडर पर धोखाधड़ी का आरोप, कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 11 Mar 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना से सेवानिवृत्त लोगों के कल्याण के लिए बने संगठन इंडियन एक्स सर्विस मूवमेंट के कोषाध्यक्ष को आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उस पर संगठन के पैसे के दुरुपयोग और गोलमाल का आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
इंडियन एक्स सर्विस मूवमेंट के अध्यक्ष राज कादयान ने संगठन के उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पर दस लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया। अदालत के आदेश पर पालम विहार थाना पुलिस ने एक माह पहले ठगी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। शाखा प्रभारी गुलाम मोहम्मद के अनुसार मामले में दो आरोपी उपाध्यक्ष व महासचिव ने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत ले रखी है।
विज्ञापन
जबकि कोषाध्यक्ष सीके शर्मा को पुलिस ने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया। वह रिटायर्ड विंग कमांडर बताया गया है।
पुलिस छानबीन के दौरान दस लाख रुपये की ठगी की बात सामने आई है। आरोपी ने यह धन उस मद में खर्च दिखाया है, जिस पर खर्च करने का उसे अधिकार ही नहीं है। बताया गया है कि रैली पर खर्च दिखाया गया है। मालूम हो कि यह आठ साल पुराना संगठन है, जिसमें 42 हजार से अधिक सदस्य हैं।