{"_id":"d14e27ebb05ffb4f181734d5bd52f508","slug":"retired-teacher-from-the-account-of-the-70-thousand-stores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड टीचर के अकाउंट से की 70 हजार की शॉपिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड टीचर के अकाउंट से की 70 हजार की शॉपिंग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर एटीएम की डिटेल लेकर ठगी करने वाले गैंग ने इस बार रिटायर्ड टीचर हुमा फातिमा को निशाना बनाया है। ठग ने उनके अकाउंट से दस बार में करीब 70 हजार की शॉपिंग कर ली। हुमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिटायर्ड टीचर हुमा फातिमा ने बताया कि वह संजयनगर सेक्टर-23 की रहने वाली हैं। उनका भारतीय स्टेट बैंक की नवयुग मार्केट शाखा में सेविंग अकाउंट है।
शनिवार शाम चार बजे उनके पास मोबाइल से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वह एसबीआई का कर्मचारी है। आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है।
नया कार्ड बनाने के लिए एटीएम कार्ड का नंबर और पिन चाहिए। बकौल हुमा, एसबीआई का कर्मचारी समझकर उन्होंने उसे डिटेल बता दी। रात नौ बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया, तब उन्हें ठगी का पता चला।
बिना कार्ड एटीएम से निकल गए 35 हजार
विजयनगर के बहरामपुर निवासी सतीश नोएडा की प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकालने गए थे, मगर पैसे नहीं निकल सके।
इसके बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके अकाउंट से एटीएम के जरिए 35 हजार रुपये निकल गए हैं। उन्होंने पुलिस और बैंक प्रबंधन से शिकायत की है।