फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   retired officer jump of rail bhawan and died

रेल भवन की पांचवीं मंजिल से कूदकर सेवानिवृत्त अफसर ने जान दी

Sat, 27 Aug 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Aug 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
retired officer jump of rail bhawan and died
ऐप फेल होने के कारण कर ली आत्महत्या

रेल भवन की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक बुजुर्ग ने खुदकुशी कर ली। वह रेलवे से सेक्शन अफसर पद से रिटायर हुए थे। बताया जा रहा है कि उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। पार्लियामेंट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-105, जीटी एंक्लेव-एक में रहने वाले मावलेश्वर (61) रेलवे में सेक्शन ऑफिसर थे और वह मार्च, 2016 में रिटायर हुए थे। वह अपने दोस्तों व रेल भवन में काम करने वालों से मिलने के लिए शुक्रवार सुबह रेल भवन आए थे।

विज्ञापन

 

ऑफिस के लोगों से मिलने के बाद वह पांचवीं मंजिल की बालकॉनी में चले गए और नीचे छलांग लगा दी। नीचे वह कार पर गिरे। इससे कार के शीशे टूट गए और जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोग रेल भवन से बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्हें तुरंत आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धमाके की आवाज से पार्लियामेंट के सुरक्षाकर्मी भी चौकन्ने हो गए थे। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मावलेश्वर डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने वर्ष 2006 में भी खुदकुशी का प्रयास किया था। तब से उनका इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed