{"_id":"83681a0a046b8c57e8a23d4cec91611d","slug":"retired-military-life-by-jumping-from-the-fourth-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी मंजिल से कूदकर रिटायर्ड फौजी ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथी मंजिल से कूदकर रिटायर्ड फौजी ने दी जान
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिप्रा सनसिटी के रॉयल टावर निवासी रिटायर्ड फौजी जीवन चंद्र जोशी (80) ने बीमारी से तंग आकर बृहस्पतिवार सुबह चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
शिप्रा सनसिटी के रॉयल टावर के चौथी मंजिल पर आर्मी में सूबेदार पद से रिटायर्ड जीवन चंद्र जोशी भाभी रीमा जोशी के साथ रहते थे। सुबह फीजियोथेरेपिस्ट अखिल आनंद उन्हें घर ही एक्सरसाइज करा रहे थे। तभी मौका देखकर जीवन चंद्र जोशी अचानक बाहर निकले और सीढ़ियों से कूद गए।
विज्ञापन
जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ के अनुसार जीवन चंद्र जोशी 35 साल पहले आर्मी से रिटायर हुए थे।
विज्ञापन
वे अविवाहित थे और विधवा भाभी के साथ रह रहे थे। भाभी का बेटा अमेरिका में है और बेटी नोएडा में रहती है। जोशी को पैरों में खून जमने की शिकायत थी और चल-फिरने में काफी दिक्कत थी। उन्हें पेट में अल्सर की भी परेशानी थी।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वे पूर्व में भी कई बार आत्महत्या करने की बात कह चुके थे। घटना की जानकारी पाकर बेटी और दामाद पहुंच गये।