{"_id":"e76a2cd703118256978e70bfc6fee002","slug":"retired-air-marshal-s-maid-take-one-s-own-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड एयर मार्शल की मेड ने किया सुसाइड, पर क्यों?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड एयर मार्शल की मेड ने किया सुसाइड, पर क्यों?
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 25 Jan 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-36 में रहने वाले पूर्व सैन्य अधिकारी के घर नौकरानी का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-36 के डी ब्लॉक में रिटायर्ड एयर मार्शल कुलदीप राय के घर तीन साल से नौकरानी सुधी औराव काम कर रही थी। सुधी मूलरूप से दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली थी। उसे दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से रखा गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब वह सर्वेंट क्वाटर से बाहर नहीं आई, तो कुलदीप राय वहां पहुंचे। आवाज देने पर भी जब सुधी औराव ने दरवाजा नहीं खोला तो कुलदीप ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर नौकरानी का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने नौकरानी के परिजनों को घटना की सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
इस दुकानदार ने क्यों लगाया मौत को गले?
सेक्टर-22 के एच ब्लॉक में रहने वाले एक दुकानदार का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या का कारण पारिवारिक तनाव बताया है। मृतक की पत्नी गर्भवती है। थाना सेक्टर-24 प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि प्रदीप शंकला की पत्नी को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई।
जब परिजन प्रदीप को जगाने पहुंचे, तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। पिता रमेश शंकला ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला, तो प्रदीप की लाश पंखे से लटकी मिली। मौकेपर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।