{"_id":"571bae474f1c1b0f6c8b4894","slug":"restaurant-operator-and-his-nephew-beaten-by-five-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच युवकों ने रेस्त्रां संचालक का पैर तोड़ा, भतीजे का फोड़ा सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच युवकों ने रेस्त्रां संचालक का पैर तोड़ा, भतीजे का फोड़ा सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 24 Apr 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार रात सेक्टर अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट स्थित एक रेस्त्रां संचालक से पांच युवकों ने मारपीट की। युवकों ने संचालक का पैर तोड़ दिया। उसके भतीजे के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मकोड़ा गांव निवासी जीतन अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट में रेस्त्रां चलाता है। साथ में उसका भतीजा अमित भी रहता है। रेस्त्रां के सामने शराब की दुकान है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे रेस्त्रां पर कार में सवार होकर पांच युवक खाना खाने पहुंचे थे। युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान संचालक से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नशे में धुत युवकों ने संचालक और उसके भतीजे की पिटाई की, जिसमें संचालक का पैर टूट गया जबकि भतीजे का सिर फट गया।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास मौजूद पीसीआर 62 तीन आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई, जबकि दो आरोपी भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कासना कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिलने और आपस में समझौता होने के कारण आरोपी युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन