{"_id":"57f5500d4f1c1b4f4c26f947","slug":"resisting-mobile-snatching-the-knife-stabbed-the-young-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक को घोंपा चाकू, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक को घोंपा चाकू, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Oct 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमला मार्केट इलाके में मोबाइल छीनने के दौरान पड़ोस के युवकों ने 18 साल के युवक को चाकू मार दिया। गंभीर हालत में पीड़ित मो. कामिल को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी आबिद को दबोच लिया है। पुलिस को मामले में अभी दाउद और कासिफ नामक दो आरोपियों की तलाश है। उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मो. कामिल परिवार के साथ ख्वाजा मीरदर्द, शकूर की डंडी बस्ती में रहता था। इसके परिवार में मां फुखराज के अलावा तीन भाई और दो बहनें हैं।
विज्ञापन
एक अक्तूबर की रात को कामिल अपनी बहन से रुपये लेकर बाजार से रोटी लेने गया था। इस बीच रास्ते में उसे आबिद, दाउद व काशिफ मिले। आरोप है कि काशिफ ने कामिल से उसका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया।
विरोध करने पर आरोपी उसे पीटने लगे। इधर, कामिल का बड़ा भाई सादिक वहां पहुंचा तो देखा कि तीनों उसके भाई को पीट रहे थे। इससे पहले कि वह बीच-बचाव कराता आरोपियों ने कामिल के पेट में चाकू मारकर फरार हो गए।
कामिल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, बुधवार सुबह इलाज के दौरान एलएनजेपी अस्पताल में कामिल की मौत हो गई। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
उस समय पुलिस ने आबिद को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिवार ने बताया है कि करीब आठ साल पहले भी इसी तरह कामिल के बड़े भाई की हत्या कर दी गई थी।