फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   released the sketch of Cab driver killer

कैब चालक के हत्यारोपी का स्केच जारी, चार युवक ने की थी दर्दनाक हत्या

Thu, 16 Jun 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 16 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
released the sketch of Cab driver killer
हत्यारोपी का स्केच जारी - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-14 स्थित एसएसपी ऑफिस के पास 29 मई को हुई उबर कैब चालक गौरव की हत्या के मामले में उसके दो भाइयों के बयानों के आधार पर पुलिस ने एक हत्यारोपी का स्केच जारी किया है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बुधवार को स्केच जारी करते हुए बताया कि इससे मिलता-जुलते हत्यारोपी ने गौरव की हत्या साथियों के साथ मिलकर की थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 29 मई की रात गौरव मौसेरे भाई मोनू व ममरे भाई सतवीर चौहान के साथ दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दोस्त की बहन की शादी में गया था। तीनों कैब से नोएडा लौट रहे थे। मयूर विहार स्थित होटल क्राउन प्लाजा के पास एक कैब लगातार उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन


गौरव साइड नहीं दे रहा था। रात करीब 12 बजे सेक्टर-14 ए स्थित एसएसपी ऑफिस के पास कैब ने गौरव की कैब में टक्कर मार दी। गौरव ने टक्कर मारने वाले कैब चालक को नीचे उतरने को कहा और टक्कर मारने की वजह पूछी, तभी पीछे से बाइक सवार तीन युवक वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टक्कर मारने वाले कैब चालक के साथ मिलकर तीनों भाइयों की पिटाई शुरू कर दी। साथ ही, गौरव की कैब का शीशा तोड़ दिया। युवकों ने किसी धारदार हथियार से गौरव के शरीर पर चार-पांच वार किए। गौरव के भाई उसे गाड़ी में निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed