{"_id":"394a37e8616750d3ce01909095dc6181","slug":"rathi-steel-5-mills-in-power-featured-on-suspicion-of-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी के शक में राठी स्टील की 5 मिलों पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी के शक में राठी स्टील की 5 मिलों पर छापा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Aug 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी के शक में पावर कारपोरेशन की विजिलेंस टीमों ने राठी स्टील की नोएडा व गाजियाबाद स्थित पांच मिलों पर छापामारी की। बुधवार सुबह नौ बजे शुरू हुई कार्रवाई रात आठ बजे तक चली। छह जिलों की 10 विजिलेंस टीमों को शुरुआती जांच में बिजली चोरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
टीमों ने स्टील मिलों के विद्युत मीटरों की एमआरआई कर रिपोर्ट सील करके जांच के लिए तकनीक टीमों को भेज दी है। इसका परिणाम तीन दिन बाद आएगा। मिल प्रबंधन ने छापामारी को राजनीतिक कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन
राठी स्टील की नोएडा के छपरौला में और गाजियाबाद के लालकुआं व साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया की चार मिलों पर छापामारी की गई। लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर व अलीगढ़ की 10 टीमों ने एसपी विजिलेेंस मंशाराम गौतम की अध्यक्षता में सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक छापामारी की।
विज्ञापन
छापामारी में दो एक्सईएन, 10 पुलिस इंस्पेक्टर और एक सीओ सहित करीब सौ सिपाही-विद्युतकर्मी शामिल रहे। टीमों ने मिलों के ट्रांसफार्मर मीटर, इनकमिंग मीटर, विद्युत केबल, पावर रूम, मीटर रूम और यूजर प्वाइंट पर गहनता से जांच की।
छापामारी के दौरान फैक्ट्रियों में बाहरी व्यक्तियों-व्यापारियों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। पावर कारपोरेशन अफसरों को छापामारी की सूचना विजिलेंस कार्रवाई शुरू होने के बाद दी गई। पावर कारपोरेशन के एक्सईएन अविनाश गुप्ता ने तीन मिलों और एक्सईएन टेस्ट एके आत्रे ने दो मिलों पर जांच कराई।
एसपी विजिलेंस मंशाराम गौतम ने बताया कि राठी मिलों में बिजली चोरी करने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। लखनऊ को भी शिकायत भेजी गई थीं। इसके आधार पर छापामारी कराई गई थी।