फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rapist escaping from 23 years arrested

23 साल से फरार रेपिस्ट गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2014 08:10 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
Rapist escaping from 23 years arrested

फरीदाबाद के सीआईए बड़खल की टीम ने करीब 23 वर्ष से फरार दुष्कर्म के एक

विज्ञापन
आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 1991 में एक लड़की को भगा कर ले जाने व दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सीआईए बड़खल के मुताबिक, आरोपी राजेश वहां पर ऑटो चालक था।

जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि उस पर वर्ष 1991 में थाना एनआईटी में एक लड़की को भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज हुआ था। उस समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

जमानत म‌िलने पर हो गया था फरार

Rapist escaping from 23 years arrested
ग‌िरफ्तारी के बाद राजेश पर केस चला था ज‌िसमें अदालत ने उसे दो वर्ष की सजा दी। राजेश ने उच्च न्यायालय में अपील की, जहां उसकी सजा बरकरार रही।

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई और वह बाहर आकर फरार हो गया। सीआईए बड़खल की टीम ने एक सूचना के बाद आरोपी पर लुधियाना में काफी समय तक नजर रखी, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी राजेश ने पुलिस को बताया कि वह फरीदाबाद में सी-325 डबुआ कॉलोनी में रहता था, फरार होने के दौरान वह कुछ समय दिल्ली में रहा और बाद में लुधियाना जाकर रहने लगा। उसने वर्ष 1998 में डबुआ कॉलोनी स्थित अपना मकान बेच दिया था और मां के साथ लुधियाना में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed