घर में घुसकर महिलाओं से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म मामलों में कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान भी दरिंदों के नापाक इरादे पर लगाम नहीं लगा पा रहा है और आए दिन रेप की खबरें सामने आ रही हैं। गुड़गांव की हालिया घटना ही ले लें।
वहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक मामला मानेसर गांव का है और दूसरा सूरतनगर का है जहां महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
दोनों ही मामलों में दुष्कर्मी पीड़िताओं के जानने वाले थे। और दोनों ही केस में जबरन घर में घुसकर महिलाओं का रेप किया गया है।
एक का रेप, दूसरी का गैंगरेप
पहली घटनामानेसर गांव निवासी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को बयान में बताया कि नखडौला
निवास विरेंद्र कुमार कंपनी में उसके साथ काम करता है। 19 अप्रैल को कंपनी
से शिफ्ट खत्म होने के बाद वह उसके साथ बाइक पर बैठकर आ रही थी। घर के आगे
बाइक रोकने के बाद वह अंदर चली गई तो आरोपी जबरन घर में घुस आया।
विरोध
करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस
दौरान बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका बेटा भी आ गया। उसने आरोपी को
रोकने की कोशिश की तो वह धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने बीती रात आरोपी
को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में मंगलवार को पेश करने के बाद
14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है।
वहीं दूसरी घटना सूरतनगर की है। सूरतनगर फेज दो में
रहने वाली एक महिला ने बताया कि दो साल पहले उनके मकान में किराये पर रहने
वाले तीन किराएदारों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ सामूहिक
दुष्कर्म किया। पीड़ित के मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश
में छापेमारी शुरू कर दी है।