{"_id":"58502a334f1c1b2c5d649b69","slug":"rape-with-woman-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर तीन दिन तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बनाकर तीन दिन तक किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/दनकौर।
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में महिला को गाजियाबाद ले जाकर तीन दिन तक दुष्कर्म करने और एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी नेे मारपीट भी की। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पहले मामले में क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पड़ोस में रहने वाला युवक रनपाल उसकी पत्नी को 5 दिसंबर को बहला-फुसलाकर गाजियाबाद ले गया। आरोपी ने बंधक बनाकर महिला सेे तीन दिन तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
गाजियाबाद सेे 7 दिसंबर को फोन आनेे पर परिजन महिला को घर वापस ले आए। जान से मारने की धमकी के बाद डरी महिला ने कई दिन तक मुंह नहीं खोला। सोमवार को उसने परिजनों को पूरी वारदात की जानकारी दी। महिला के पति नेे इसकी शिकायत कोतवाली में दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा मामला पारसौल गांव का है। यहां एक युवती कस्बे के स्कूल की छात्रा है। रविवार को उसके परिजन किसी काम से बाहर गए थे और छात्रा घर में अकेली थी।
आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी अमित उसके घर में घुस आया और उसने छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी छात्रा से मारपीट भी की। छात्रा के शोर मचाने पर पड़ोसी उसके घर पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी भाग गया। पुलिस नेे इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।