फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape with widow in noida

3 बच्चों की मां ने फेसबुक पर बढ़ाई दोस्ती, हुआ रेप

Sun, 22 Mar 2015 10:33 PM IST
Updated Sun, 22 Mar 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rape with widow in noida

नोएडा में फेसबुक पर दोस्ती कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर ने सेक्टर-30 स्थित एक गेस्ट हॉउस में विधवा के साथ रेप कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


करीब दो माह पूर्व यमुनानगर, हरियाणा निवासी रीना (34) (परिवर्तित नाम) की दोस्ती फेसबुक पर जगतपुरी दिल्ली निवासी पदम से हुई। पदम दिल्ली और नोएडा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। फेसबुक की चैटिंग से दोनों ने अपने-अपने मोबाइल नबंर शेयर कर लिए। रीना विधवा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


रीना के पति की मौत के बाद घर का खर्चा चलाने के लिए उसे नौकरी की जरूरत थी। नौकरी का जिक्र रीना ने पदम से किया। पदम ने उसे नोएडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शनिवार दोपहर सेक्टर-30 स्थित एक गेस्ट हाउॅस में बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्टहाउस के कमरे में किया घिनौना काम

Rape with widow in noida

वहां उसने गेस्ट हॉउस के कमरे में ले जा कर रीना के साथ रेप किया और जान से मारने की धमकी देते हुए चलता बना। उसने रीना को धमकी दी कि अगर इस घटना के बारे में पुलिस को बताएगी तो वह उसकी हत्या कर देगा। डरी-सहमी रीना किसी तरह सेक्टर-20 थाने पहुंची और उसने पदम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया।

सेक्टर-20 पुलिस का कहना है कि पदम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया गया जहां रेप की पुष्टि हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

सोशल साइट्स पर नंबर न करें शेयर-
- महिला व युवतियों को सोशल साइट्स पर अपने मोबाइल नंबर किसी अनजान से शेयर नहीं करना चाहिए।
- किसी अनजान को फ्रेंडलिस्ट में शामिल न करें।
- चैटिंग कर किसी अनजान से मिलने कभी न जाए।
- किसी पर भी शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed