{"_id":"715fa763f3270ea918b4adad167283d5","slug":"rape-with-pregnent-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोर मचाया तो उजाड़ दूंगा कोख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोर मचाया तो उजाड़ दूंगा कोख
अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 20 Mar 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल के गांव जलालपुर खालसा में बुधवार देर शाम एक 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना के पुलिस जांच अधिकारी कृष्णकांत ने बताया कि महिला ने दी अपनी शिकायत में कहा कि बुधवार को वह अपने पशुओं का चारा लेने के लिए खेतों पर जा रही थी।
लेकिन जब वह गांव से कुछ दूरी पर खेतों के पास पहुंची तभी गांव के ही शाजिद नामक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके पेट में पल रहे छह माह के बच्चे को मारने की धमकी दी और उसका मुंह बंद कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दस साल के बच्चे सहित तीन ने की आत्महत्या
आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ खेत में जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घर पंहुचकर सारी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजन पीड़ित महिला को लेकर सदर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया उसके बाद महिला को मेडीकल जांच के लिए पलवल सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी शाजिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।