फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with dead body, accused arrest

दरिंदगी : पहले किया महिला का कत्ल फिर शव से करता रहा दुष्कर्म!

Tue, 06 Dec 2016 12:18 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 12:18 PM IST
सार

पुलिस को आशंका, आरोपी ने साथियों के साथ की महिला की हत्या
हत्या से पहले सामूहिक दुष्कर्म की बात भी आ रही सामने

विज्ञापन
rape with dead body, accused arrest
दुष्कर्म - फोटो : amar ujala

विस्तार

द‌िल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में रोंगटे खडे़ करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने महिला के शव के साथ दुष्कर्म करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ ही महिला की हत्या की है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में लग रहा है कि हत्या करने से पहले महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला की हत्या गला दबाकर की गई और चेहरे को ईंट-पत्थर से कुचला गया है। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब पौने चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि रिंग रोड के पास खादर में एक व्यक्ति महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा है। सूचना वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो महिला मृत थी और एक युवक शव के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने इससे पहले महिला के शव के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अनिल कुमार (28) के रूप में हुई है। वह ठेकेदारी का काम करता है।

हत्या की बात से आरोपी का इंकार

rape with dead body, accused arrest
rape

अनिल महिला की हत्या करने की बात से इनकार कर रहा है। उसका कहना है कि उसने महिला के साथ एक दिन पहले भी संबंध बनाए थे, तब वह जिंदा थी। पुलिस को लग रहा है कि महिला को बंधक बनाकर रखा हुआ था।

महिला के दाएं हाथ पर लिखा है बीकेएस
पुलिस ने शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। सोमवार देर शाम तक 25 से 30 वर्षीय मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। महिला की पहचान के लिए आसपास की थाना पुलिस समेत नोएडा व फरीदाबाद पुलिस को सूचना दे दी गई है।

महिला के दाएं हाथ पर बीकेएस लिखा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि हत्या शनिवार रात या फिर रविवार सुबह की गई है। अनिल के कपड़ों पर भी खून लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस मान रही है कि अनिल व उसके साथियों ने महिला की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed