फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape with a minor girl in ghaziabad

ऐसी मजबूरी कि नहीं किया रेप का विरोध!

Sat, 29 Mar 2014 07:25 PM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
Rape with a minor girl in ghaziabad

एक 10वीं की छात्रा को उसके पड़ोसी लड़के ने इतना मजबूर कर दिया था कि कई बार रेप होने के बावजूद उसने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब पड़ोसी का अत्याचार हद से गुजरने लगा तो छात्रा ने परिवार वालों से मामला शेयर किया।

विज्ञापन


परिवार वालों ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने न आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और न ही पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया। उसके बाद पीड़ित छात्रा का परिवार एसएसपी से मामले की शिकायत की बात कह रहा है।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि पड़ोसी ने उसे मजूबर कर कई बार दुष्कर्म किया। शुरूआत में तो उसने सबकुछ सह लिया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पड़ोसी का अत्याचार बढ़ गया था कि हार मान कर छात्रा ने परिवार वालों को सबकुछ बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या थी मजबूरी?

Rape with a minor girl in ghaziabad

दरअसल, पड़ोस में रहने वाले युवक ने कुछ दिन पूर्व छात्रा की एक अश्लील क्लीपिंग बना ली थी। उसके बाद लगातार आरोपी क्लीपिंग को नेट पर डालने की धमकी देने लगा।

बाद में एक बार शा‌रीरिक संबंध बनाने की शर्त पर क्लिपिंग डिलीट करने की बात कही, तो अपनी आबरू बचाने के लिए छात्रा शर्त मानने को तैयार हो गई।

लेकिन दरिंदे शारीरिक संबंध बनाने के बाद भी क्लिपिंग डिलीट नहीं की। इसके बाद वह लगातार छात्रा को ब्लैकमेल कर रेप करता रहा।

गाजियाबाद के विजयनगर का है मामला

Rape with a minor girl in ghaziabad

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के कांशीराम योजना में दसवीं की छात्रा की अश्लील फिल्म बनाकर रेप का मामला सामने आया है।

कांशीराम योजना में पीड़िता परिवार सहित रहती है। एसओ ने बताया कि आरोपों की सत्यता पता की जा रही है।

उनका कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शहर में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।

पुलिस प्रेम-प्रसंग साबित करने में लगी है

Rape with a minor girl in ghaziabad

एसओ ने बताया कि आरोपों की सत्यता पता की जा रही है। उनका कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शहर में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं।

हालांकि पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल भी नहीं कराया है। ऐसे में वह ‌कैसे मामले की तह तक जा पाएगी इस पर सवालिया निशान है। साथ ही यह भी सवाल खड़ा होता है कि क्या लड़की की तरह ही पु‌लिस भी ‌किसी कारणवश मजबूर है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरूआती छानबीन में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों में शादी की बात चल रही थी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed