मुंह में कपड़ा ठूंस कर सात साल की बच्ची से रेप
मेवात जिले के गांव खेडली नूंह में एक सात साल की बच्ची के साथ रेप का का मामला सामने आया है। बलात्कार करने वाला युवक पडोसी ही है। पीडित लड़की की रेप के बाद हालत बिगडने पर उसे इलाज के लिए नूंह स्थित मेडिकल कालेज में एडमिट कराया गया है। जिसकी हालत अभी तक भी ठीक नहीं है।
महिला थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी छानबीन शुरु कर दी है। पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बूआ की मौत होने के कारण वह रविवार की शाम अपने पति व बडे बेटे के साथ अंतिम क्रिया में शामिल होने के लिए बाहर गई हुई थी।
इस दौरान उसकी 7 साल की बेटी घर पर अकेली थी। उसकी लड़की को अकेले देखकर गांव के पड़ोसी परख नाम का युवक घर में घुस आया तथा आरोपी ने उसे बहला-फुसला कर अपनी बातों में ले लिया और चुपके से घर का दरवाजा बंद कर दिया।
इसके बाद पीडित लडकी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ रेप किया। इसी दौरान लड़की के परिवार वाले घर पर आ गए। जिन्होंने जबरदस्ती घर को खुलवाया तथा अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने आरोपी को पकड़ना भी चाहा लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग गया।
वहीं घटना के बाद पीडित लडकी की हालत बिगड गई। जिसे मेडिकल कालेज में एडमिट कराया गया। लेडी एएसआई विनिता ने मेडिकल कालेज में ही कागजी कार्रवाई पूरी कर तुरंत लडकी को इलाज के लिए भिजवाया। जांच अधिकारी एएसआई विनिता ने कहा कि पीडित लड़की अभी तक भी सदमें में है।
जिसकी वजह से उसके बयान नहीं हो सके हैं। उम्मीद है कि मंगलवार को उसके बयान अदालत में करा दिए जाएंगे। वहीं आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।