फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with 5 year kid, slap life term

5 साल की बच्ची से बलात्कार करने वाले को उम्रकैद

Sat, 17 May 2014 06:05 PM IST
Updated Sat, 17 May 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
rape with 5 year kid, slap life term

सेक्टर-56 एरिया के पार्क में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपी को आखिरकार कोर्ट ने सजा सुना दी।

विज्ञापन


शनिवार को कोर्ट ने सजा का ऐलान करते हुए आरोपी को उम्रकैद का फैसला सुनाया साथ ही, आरोपी पर 50 हजार रुपये नकद जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है। कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने भी न्यायपालिका का आभार प्रकट किया है।

बीते साल नवंबर में सेक्टर-56 थाना पुलिस में सामने आए मामले के बाद पुलिस ने आरोपी बाबूलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में स्थानीय कोर्ट में चल रहे मामले को लेकर पिछली सुनवाई में अंतिम सुनवाई की घोषणा कर दी गई थी।

विज्ञापन

सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला

rape with 5 year kid, slap life term

शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक की कोर्ट में पेश हुए दोनों पक्षों के परिजनों के बयान और सारे सबूतों को देखते हुए न्यायाधीश ने आरोपी बाबूलाल को उम्रकैद की सजा सुना दी।

जिसमें उन्होंने आरोपी को 50 हजार रुपये नकदी बतौर जुर्माने की राशि देने का भी फैसला सुनाया। पीड़ित पक्ष की वकील अंजू रावत नेगी ने बताया कि केस को लेकर सारे सबूत जुटाने के बाद हमारा पक्ष और भी ज्यादा मजबूत हो गया था।

पांच वर्षीय मासूम के साथ हुए घिनौने कृत्य को देखते हुए कोर्ट का फैसला बेहद सराहनीय है।

पिछले साल का है मामला

rape with 5 year kid, slap life term

पिछले साल 22 नवंबर को सेक्टर-56 थाना एरिया में एक पार्क में बने कमरे में एक व्यक्ति ने पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का घिनौना खेल खेला था।

जिसके बाद आरोपी बेसुध हालत में बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।

जहां से इलाज के लिए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इस मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद एनजीओ फरिश्ते ग्रुप के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी को आरोपी बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed