{"_id":"578bb4fe4f1c1b676bc4b5a8","slug":"rape-victim-s-condition-improves-the-operation-in-safdarjung","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़ित बच्ची की हालत में सुधार, सफदरगंज में हुआ ऑपरेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़ित बच्ची की हालत में सुधार, सफदरगंज में हुआ ऑपरेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में 17 साल के नाबालिग ने छह साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन
मूल रूप से बिहार का रहने वाला मनोहर (बदला हुआ नाम) यहां अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार शाम चार बजे पास में ही रहने वाले एक युवक ने उसकी बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने बुलाकर अगवा कर लिया और सूनसान स्थान पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
वारदात के बाद बच्ची के इशारे पर परिवार वालों ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बच्ची का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पिता ने बताया सफदरजंग के डॉक्टरों ने बच्ची का एक ऑपरेशन किया है। बच्ची की हालत में पहले से सुधार है। तीन चार दिन में बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
‘नाबालिग के आधार पर आरोपी को न मिले छूट’
स्थानीय निवासी बीएन लाल ने मामले की निंदा करते हुए कहा कि आरोपी पर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। छोटे लाल प्रधान, राम अवतार तिवारी,श्रमिक नेता कुलदीप जांघू ने कहा कि आरोपी को नाबालिग के आधार पर छूट नहीं मिलनी चाहिए। आरोपी पहले भी गली में छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।