बियर पिलाकर महिला से किया गैंगरेप , बाइक सवार शख्स से ली थी लिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को बाइक सवार से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। आरोपी ने महिला को बियर पिलाई और दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली और सेक्टर-20 थाने पहुंचकर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने जांच में यह खुलासा किया कि आरोप लगाने वाली महिला फरीदाबाद से एक बार एनडीपीएस एक्ट और सेक्टर-49 थाने से एक मामले में जेल जा चुकी है।
पुलिस के अनुसार, बरौला निवासी रीना (35) (परिवर्तित नाम) ने रविवार सुबह करीब 11.30 बजे रजनीगंधा चौक से नंदनगरी, दिल्ली निवासी धान सिंह से बाइक से घर जाने के लिए लिफ्ट ली।
रीना बियर पीने के लिए राजी हो गई
वह धान सिंह को जानती नहीं थी। धान सिंह ने उसे बियर पिलाने के लिए ऑफर किया। रीना बियर पीने के लिए राजी हो गई। धान सिंह ने रीना से कहा कि वह दोस्त अमित के घर जा रहा है वहां बैठकर बियर पी लेंगे और फिर वह उसे घर छोड़ देगा।
अमित सेक्टर-15 स्थित ई ब्लॉक में किराये के घर में रहता है। रीना को लेकर धान सिंह अमित के घर पहुंच गया। वहां तीनों ने बियर पी। आरोप है कि अमित और धान सिंह ने महिला से गैंगरेप किया।
थाना सेक्टर-20 एसएचओ अमरनाथ यादव का कहना है कि अमित और धान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में पता चला कि महिला फरीदाबाद से एनडीपीएस एक्ट और सेक्टर-49 थाने से किसी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की धाराओं में जेल जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।