{"_id":"57e15bcf4f1c1b4f1da8270c","slug":"rape-drugs-done-by-the-information-on-becoming-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ड्रग्स देकर किया रेप, गर्भवती होने पर दी जानकारी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘ड्रग्स देकर किया रेप, गर्भवती होने पर दी जानकारी’
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सहपाठी नाइजीरियन छात्र के रेप का शिकार हुई केन्या की छात्रा ने एफआईआर में दिए गए बयानों को अदालत में दोहराया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों का अवलोकन करने के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन
छात्रा ने कहा कि आरोपी ड्रग्स देकर उससे रेप करता था। गर्भवती होने पर उसेे इसकी जानकारी हुई। हालांकि गर्भ में पल रहे भ्रूण के संबंध में उसने कोई निर्णय नहीं लिया है। बता दें कि केन्या निवासी बीटेक की छात्रा ने पिछले सप्ताह कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा का कहना था कि पहले वह अपने भाई के साथ रहती थी।
विज्ञापन
उससे झगड़ा होने के बाद वह सहपाठी मिस्टर ओबिना के साथ रहने लगी। आरोप है कि इस दौरान ओबिना छात्रा को ड्रग्स देकर रेप करता रहा। छात्रा जब दो माह की गर्भवती हो गई, तब उसे इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
केन्या दूतावास से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर उसे रद्द करने की रिपोर्ट भेज दी थी। कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी का कहना है कि जो बयान छात्रा ने एफआईआर में दिए थे, उसे अदालत में भी दोहराया है।