फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape conviction

उम्रकैदः भतीजी से रेप कर जिंदा जला डाला था

Tue, 31 Mar 2015 08:57 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
Rape conviction

फरीदाबाद के नौ साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कर उसे जिंदा ही आग में झोंक कर मारने वाले फूफा और बुआ को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


बुलंदशहर, यूपी निवासी चंद्रसेन ने पांच अगस्त 2014 को फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाने में नौ साल की बेटी भारती (बदला हुआ नाम) हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चंद्रसेन ने बताया था कि फरीदाबाद के रौशन नगर में रहने वाली उसकी बहन संगीता 13 जुलाई को बेटी भारती को अपने साथ ले गई थी। 18 जुलाई को वह कांवड़ लेने के लिए चला गया था।
विज्ञापन


25 जुलाई को लौट कर आया तो मां कैला देवी ने बताया कि संगीता के घर में आग लग गई है, अब वह ओखला में रह रही है। वह संगीता से मिला तो उसने बताया कि घर में आग लगी थी, तबसे आरती गायब है। उसने बेटी को खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वह रौशन नगर स्थित संगीता के मकान पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुआ ने किया भतीजी से रेप में मदद

Rape conviction

मकान के सामने खाली पड़े प्लॉट में संगीता के घर का जला हुआ सामान पड़ा था। राख खंगालने पर उसमें हड्डियां, बाल और भारती की पैंट का बटन मिला। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी। जांच में संगीता ने बताया कि उसका पति सुनील बच्ची के साथ दुष्कर्म करता था।

19 जुलाई को बच्ची ने विरोध किया तो संगीता ने उसकी पिटाई कर दी। सिर में चोट लगने की वजह से बच्ची बेहोश हो गई थी। दोनों बच्ची को कमरे में बंद कर कहीं चले गए थे। दो घंटे बाद लौट कर दोनों ने मिलकर बेहोश बच्ची को बेड के बक्से में बंद कर कमरे में आग लगा दी।

सारा सामान जल जाने के बाद दोनों उसे बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया था। मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया ने दोनों को बच्ची की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed