{"_id":"584bf27a4f1c1b243444abdb","slug":"rape-case-files-against-ssb-jawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र सीमा बल के जवान पर दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सशस्त्र सीमा बल के जवान पर दुष्कर्म का केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र सीमा बल के जवान ने अपनी महिला दोस्त को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पीड़िता ने विरोध जताया तो जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के पांच माह बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। केस दर्ज करने के बाद आरोपी को पकडने के लिए पुलिस एसएसबी अधिकारियों के संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक करीब एक साल पहले यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में सिपाही चंदन से हुई थी। परिचय के बाद दोनों में अक्सर फोन पर बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
जुलाई माह में चंदन छुट्टियों पर फरीदाबाद स्थित अपने घर वापस आया था। 12 जुलाई को चंदन युवती को मिलने के लिए बुलाया। वह युवती को घुमाने फिराने के लिए दिल्ली ले गया। आरोप है कि वहां एक होटल के कमरे में ले जाकर चंदन ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन
नशे से वह बेसुध हो गई तो चंदन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद चंदन उसे हल्की बेहोशी की हालत में वापस लाया और घर से कुछ दूरी पर छोड़कर चला गया। होश में आने के बाद पीड़िता ने आरोपी से विरोध दर्ज कराया।
आरोप है कि चंदन ने अपने पद का रौब दिखाते हुए पुलिस या किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सदमे से उबरने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया। मामले की जांच कर रही एएसआई राजबाला ने बताया कि पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज करा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसबी अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।