फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape accused got fiver year santence

मासूम से दुष्कर्म में पांच वर्ष की कैद

Mon, 05 Sep 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Sep 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
rape accused got fiver year santence
अदालत ने सात वर्षीय बच्ची के यौन शोषण मामले में आरोपी युवक को पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि अपराध की प्रकृति को देखते हुए आरोपी किसी भी प्रकार की उदारता की मांग नहीं कर सकता। इतना ही नहीं अदालत ने पीड़िता को दो लाख रुपये मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौतम मनन ने उत्तर दिल्ली क्षेत्र निवासी आरोपी को सजा सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में सफल रहा है कि आरोपी ने बच्ची का अपहरण किया और सुनसान जगह ले जाकर यौन शोषण किया।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय घोषणाओं के साथ ही न्यायिक घोषणाओं में स्पष्ट किया गया है कि बच्चे देश की बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति और भविष्य हैं। बच्चों के बढ़ने से ही देश विकसित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार नवंबर 2014 को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और उसी दौरान दूर का रिश्तेदार आरोपी उसे मोटरसाइकल पर बिठाकर ले गया और यौन शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed