फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape accused beaten by public, died in hospital

मासूम से रेप के आरोपी की लोगों ने की थी पिटाई, इलाज के दौरान मौत

Sun, 11 Jun 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Jun 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
rape accused beaten by public, died in hospital
मौत

पांडव नगर इलाके में दुष्कर्म के प्रयास के दौरान भीड़ की पिटाई से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान जीटीबी अस्पताल में शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त संजय कुमार गिरी उर्फ सोनू (25) के रूप में हुई है। शुरूआत में पुलिस ने सोनू के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब पुलिस ने भीड़ के खिलाफ भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पांडव नगर थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इधर, सोनू के परिवार ने उस पर लगे आरोपों को गलत बताया है।  
विज्ञापन

    
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव चौबा, बस्ती, यूपी निवासी सोनू परिवार के साथ शशि गार्डन में रहता था। सोनू कारपेंटर का काम करता था। वहीं मासूम का परिवार भी सोनू के घर के पास ही रहता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात को सोनू पड़ोस में रहने वाली चार साल की मासूम को उठाकर संजय झील ले गया था। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मासूम की मां लोगों के साथ उसे ढूंढते हुए संजय झील पहुंची। सोनू को बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। जिसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई लगा दी थी। पिटाई से सोनू बुरी तरह जख्मी था।      

सोनू को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जीटीबी रेफर कर दिया गया। अस्पताल में सोनू को वेंटीलेटर पर रखा गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। मामले पर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि पुरानी एफआईआर में गैरइरादतन हत्या की धारा जोड़कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 


शनिवार को सोनू के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों ने सोनू पर लगे आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि साजिश के तहत उसकी हत्या की गई। पुलिस इससे इंकार कर रही है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed