फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajabala by the killing of a close.

किसी करीबी ने ही की है राजबाला की हत्या

Sat, 31 Oct 2015 01:49 AM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, इंदिरापुरम
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Sat, 31 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rajabala by the killing of a close.
शक्तिखंड निवासी साइकिल कारोबारी धर्मपाल सैनी की पत्नी राजबाला की हत्या की गुत्थी पूरी तरह उलझी नजर आ रही है।
विज्ञापन


परिजन हत्या के बाद लूट की बात कह रहे हैं, मगर सवाल यह है कि अगर हत्यारे लूट के लिए आए थे तो अलमारी का ताला तोड़ने के लिए औजार क्यों नहीं लाए।

ताला रसोई के चिमटे से तोड़ा गया। इतना ही नहीं महिला का सिम निकालकर वहीं फेंक दिया गया जबकि मोबाइल लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस को शक है कि गायब मोबाइल में हत्या के अहम सुराग छिपे हो सकते हैं।

एसपी सिटी अजयपाल ने बताया कि महिला की हत्या उस्तरे से की गई है। हत्यारे उस्तरा अपने साथ लाए थे। ऐसे में साफ है कि पहले से उनकी मंशा थी कि महिला की हत्या करनी है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं ड्राइंग रूम में कहीं हाथापाई के सुराग नहीं है। अलमारी का ताला तोड़ना और सामान बिखेरना सिर्फ घटना को लूटपाट का रंग देने की कोशिश लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति धर्मपाल किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार कर रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। मामले में परिवार का कोई करीबी ही संलिप्त है।

अधूरा रह गया राजबाला का करवाचौथ व्रत
पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार करीब साढ़े नौ बजे राजबाला से बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनका करवाचौथ का व्रत है। ऐसे में जल्दी घर का काम खत्म कर तैयार होना है।

महिलाओं ने बताया कि राजबाला ज्यादातर घर में ही रहती थीं और किसी अनजान के लिए दरवाजा नहीं खोलती थीं। पति की लंबी आयु के लिए रखा उनका व्रत अधूरा ही रह गया।


टेबल पर मिले चाय के दो कप और बिस्कुट
घर में एंट्री जान पहचान वाले की हुई है। पुलिस को शक है कि हत्या दो लोगों ने मिलकर की है क्योंकि ड्राइंग रूम की टेबल पर चाय के दो कप मिले हैं। लोगों ने किसी को भी घर पर आते नहीं देखा।

इतना ही नहीं किसी प्रकार का शोर भी नहीं सुना गया। फ्लैट के आसपास की तीन दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मगर किसी की भी फुटेज नहीं मिली है।

एक कैमरा खराब है और अन्य दो की रेंज में फ्लैट की एंट्री नहीं आती। उधर, घटना के बाद आसपास के व्यापारियों ने मार्केट बंद कर दी।

लोगों का कहना था कि धर्मपाल और राजबाला का परिवार बेहद सुलझा हुआ है। ऐसे में राजबाला की हत्या क्यों की गई यह बताना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed