{"_id":"336395af14906f1961778f3d977686d5","slug":"railways-in-the-name-of-the-placement-and-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक और ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक और ठगी
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Sun, 07 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सप्ताह 14 लोगों से 50 लाख की ठगी करने वाले नटवरलाल की गिरफ्तारी के बाद रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। आरोपी तीन युवकों से करीब साढ़े छह लाख रुपये लेकर फरार है।
विज्ञापन
आरोपी बड़ौदा हाउस में जान पहचान होने का दावा कर लोगों को चपत लगाता है। पुलिस ने शिकायत लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संजय नगर निवासी तेज प्रताप ने बताया कि करीब एक साल पहले एक दोस्त के माध्यम से वह कौशांबी निवासी युवक से मिले थे।
विज्ञापन
युवक ने एक पुराना कॉल लेटर दिखाकर नौकरी लगवाने की गारंटी दी। इसके लिए उसने तीन लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने तेज प्रताप के भाई की नौकरी भी लगवाने का झांसा दिया था। उसने दोनों भाइयों से पांच लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
पांच दिन में कॉल लेटर आने की बात कहने के बाद आरोपी लगातार उन्हें आजकल कहकर टरकाता रहा। कुछ दिन बाद जब दोनों भाई आरोपी के कौशांबी स्थित फ्लैट पर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि आरोपी वहां से गायब है।
एक अन्य पीड़ित नितिन से भी आरोपी ने टीसी (टिकट चैकर) की नौकरी लगवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने ठगी की शिकायत पुलिस से की।
एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
फर्जी कॉल लेटर दिखाकर की ठगी
ठग ने तीनों पीड़ितों को रेल भवन से जारी कॉल लेटर दिखाया था। यह लेटर नितिन नाम के शख्स का था। कॉल लेटर में उसकी अप्वाइंटमेंट रेलवे टिकट चैकर के पद दर्शाई गई थी। आरोपी ने जल्द ही ऐसा ही कॉल लेटर उन्हें भी देने का झांसा दिया था।