{"_id":"5773bfdb4f1c1ba32c79ba94","slug":"railwaymen-at-the-station-master-charged-with-assault-making-grp-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी का स्टेशन मास्टर पर मारपीट का आरोप, GRP कर रही जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलकर्मी का स्टेशन मास्टर पर मारपीट का आरोप, GRP कर रही जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद
ओल्ड स्टेशन पर सिग्रल विभाग में तैनात एक कर्मचारी ने सहायक स्टेशन मास्टरों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आरपीएफ और जीआरपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
वहीं स्टेशन मास्टरों ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कर्मचारी द्वारा ट्रेन के परिचालन में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से की है। दोनों के बीच हुए विवाद के कारण अधिकारी और कर्मचारी आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
एसएनटी विभाग में कार्यरत महेश चंद ने जीआरपी और आरपीएफ को दी शिकायत में कहा है कि जब वह एक सिग्रल को ठीक कर केबिन में पहुंचा तो वहां कार्यरत सहायक स्टेशन मास्टर श्रीराम व अन्य ने गिरेबान पकड़ लिया और धक्के देकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं सहायक स्टेशन मास्टर सीपी वाष्र्णेय का कहना है कि सुबह के वक्त सिग्रल फेलियर चल रहा था। जब उसे ठीक करने के लिए बुलाया गया तो उसने केबिन में आकर मर्यादित भाषा का उपयोग किया।
इसके चलते गाडिय़ों के परिचालन में बाधा आई। उन्होंने मारपीट की घटना से इनकार किया है। रेल अधिकारियों ने उक्त कर्मचारी की शिकायत डीआरएम और सीनियर डीओएम से भी की है।