रेलवे के सिपाही ने महिला संग की अश्लील हरकत
चांदनी चौक इलाके में अपने पति व रिश्तेदारों के साथ गुरुद्वारे आई महिला के साथ रेलवे पुलिस के सिपाही ने शराब के नशे में छेड़छाड़ कर दी।
विरोध जताने पर वह महिला व उसके पति को धमकाने लगा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। कोतवाली थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी कुलदीप (45) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक कुलदीप रेलवे सुरक्षा बल में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात है। उसका परिवार हरियाणा के रोहतक में रहता है। पुलिस कुलदीप से पूछताछ कर रही है।
विरोध करने पर गाली गलौच पर हुआ उतारू
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ अशोक विहार में रहती है। मंगलवार शाम को वह अपने पति व रिश्तेदारों के साथ गुरुद्वारे आई थी।
इस बीच वह गुरुद्वारे से निकलकर सपना फव्वारे की ओर जाने लगी। इसी बीच नशे में धुत्त कुलदीप ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर वह गालीगलौच पर उतर आया।
पीड़िता के परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप को दबोच लिया।