फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raid on company making bottled water in faridabad

नकली बोतलबंद पानी बेचने वाली कंपनी पर छापा

Fri, 13 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
raid on company making bottled water in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय मानक ब्यूरो फरीदाबाद की शाखा ने गुरुग्राम रोड, कृष्ण परमधाम मंदिर के पीछे बड़खल में मेसर्स अभय एंटरप्राइजेज नामक पानी सप्लाई करने वाली फर्म पर छापा मारकर मौके से बरामद बोतलों व रैपर को सील कर दिया है।

विज्ञापन


उक्त फर्म अपने पानी के बोतलों में अवैध तरीके से आईएसआई मार्क का रैपर चस्पा करके पानी बेचती है। ब्यूरो की इस कार्रवाई से अन्य फर्मों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी का नेतृत्व ब्यूरो के वैज्ञानिक सी एके पोपली ने किया। टीम में हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त विभाग के अधिकारी अमरजीत सिंह और वसीम अकरम भी शामिल थे।
विज्ञापन


ब्यूरो के प्रमुख एवं वैज्ञानिक सुनील कुमार ने बताया कि उक्त फर्म काफी समय से बगैर लाइसेंस के आईएसआई मार्क लगाकर पानी बेचने का धंधा कर रही थी। कई बार शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को वैज्ञानिक एके पोपली के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस के सहयोग से फर्म पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान फर्म में बड़ी संख्या में आईएसआई मार्क लगी बोतलें पाई र्गइं। यही नहीं बड़ी संख्या में आईएसआई के स्टीकर पड़े मिले। वैज्ञानिक एके पोपली ने बताया कि उक्त फर्म का लाइसेंस 15 जुलाई 2015 को ही खत्म हो गया था लेकिन उन्होंने लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं कराया।


गुप्त सूचना के आधार पर कंपनी में छापेमारी की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस अपराध के लिए फर्म संचालक को एक वर्ष की सजा और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed