फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Quattrone's Gurugram company to steal data held in Dehradun

गुरुग्राम की क्वात्रों कंपनी का डाटा चोरी करने वाले देहरादून में गिरफ्तार

Fri, 23 Dec 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 23 Dec 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
Quattrone's Gurugram company to steal data held in Dehradun
गुरुग्राम में डाटा चोरी करने पर पकड़े गए आरोपी हिरासत में। - फोटो : अमर उजाला

गुुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 स्थित बीपीओ कंपनी क्वात्रो ग्लोबल सर्विसिज का डाटा चोरी के मामले का खुलासा  हरियाणा स्टेट साइबर अपराध शाखा ने कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में इसी कंपनी में काम करते थे और इस समय देहरादून में अपनी कंपनी चला रहे थे। 

विज्ञापन


क्वात्रों कंपनी की ओर से 16 नवंबर को पुलिस आयुक्त को शिकायत दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि उनकी कंपनी का महत्वपूर्ण डाटा किसी ने चोरी कर लिया है। जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने मामले की तकनीकी जांच के लिए हरियाणा स्टेट साइबर अपराध शाखा को जिम्मेदारी सौंपी थी। डाटा चोरी के आरोप सही पाए जाने के बाद 17 दिसंबर को विभिन्न  धाराओं के तहत थाना उद्योग विहार में केस दर्ज किया गया। इसके बाद स्टेट साइबर शाखा के जांच अधिकारी निरीक्षक आनंद कुमार को मामला सौंपा गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान निरीक्षक आनंद कुमार ने अपनी टीम के साथ इस मामले में बुधवार को आरोपी विकास वर्मा व प्रमोद ममगेन को देहरादून से गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए उन्हे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के  दौरान आरोपियों की निशानदेही पर डाटा चोरी में प्रयोग किये गये दो लैपटॉप, दो डेस्कटॉप आरोपियों की कंपनी के कार्यालय से बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून के ही निवासी है दोनों
गिरफ्तार किए गए आरोपी देहरादून के थाना गढ़ी कैंट की पंडित बाडी निवासी विकास वर्मा और देहरादून के ही गांव कौली निवासी प्रमोद ममगेन हैं। दोनों की उम्र करीब 35 वर्ष है और दोनों ने ही बीकॉम पास की है।  दोनों आरोपी पहले क्वात्रो कंपनी के कर्मचारी रह चुके हैं। डाटा चोरी करने के बाद दोनों ने देहरादून में अपनी खुद की कंपनी बना ली और उस चोरी किए गए डाटा के आधार पर रात के समय विदेश में लोगों को कॉल करके सर्विस के नाम पर पैसे ऐंठते थे। इनको बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed