{"_id":"582880bd4f1c1b4709b37df9","slug":"public-drinking-210-arrest-in-6-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सख्ती पर भारी खुले में पीने की आदत, छह दिन में 210 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी सख्ती पर भारी खुले में पीने की आदत, छह दिन में 210 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार की सख्ती पर पीने की आदत भारी पड़ रही है। जागरूकता अभियान और फिर पांच हजार रुपये के चालान की सख्ती के बावजूद लोग खुले में शराब पी रहे हैं।
विज्ञापन
सख्ती के साथ शनिवार को 35 लोगों के साथ 6 दिन में 210 लोगों को आबकारी विभाग की टीमों ने गिरफ्तार किया है। इन्हें गिरफ्तार करके पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार से जारी विज्ञप्ति के अनुसार खुले में शराब पीने वाले सब-वे, शराब की दुकान के बाहर, पॉश कॉलोनी और पुनर्वास कॉलोनी में भी पकड़े जा रहे हैं।
शुक्रवार को खुले में शराब पीते 26 लोगों को गिरफ्तार किया तो शनिवार को 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया जा सकता है और हंगामा करने की दशा में 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन