{"_id":"5772a9eb4f1c1b9e5879abe0","slug":"protection-money-the-young-man-in-a-critical-condition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर पिस्टल रख मांगी मोटी रकम, मना करने पर डंडे और सरिया से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनपटी पर पिस्टल रख मांगी मोटी रकम, मना करने पर डंडे और सरिया से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में बदमाशों के बीच पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है। संगम विहार में बदमाशों ने व्यक्ति से रंगदारी मांगी। उसने रंगदारी देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने सरेराह डंडे व लोहे की सरियों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कोई भी व्यक्ति को बचाने सामने नहीं आया। बाद में आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में व्यक्ति को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
संगम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस मंगलवार शाम तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
Trending Videos
कनपटी पर पिस्टल लागकर मांगी थी रंगदारी
पुलिस
- फोटो : file photo
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संगम विहार निवासी सुभान (50) छोटा-मोटा व्यवसाय करता है। दो दिन पहले गली नंबर-15, संगम विहार में स्थित मस्जिद से घर जा रहा था।
तभी रास्ते में शकील, वकील व सनी ने रोक लिया। शकील ने 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर तीनों ने उसकी पिटाई कर दी, लेकिन सुभान मौके से भागने में कामयाब हो गया।
इसके बाद रात करीब 11 बजे शकील अपने सहयोगी सूरज, मुन्ना, बशीरन और बबलू के साथ सुभान के घर पहुंच गया। सूरज ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर रंगदारी मांगी तो उसने देने से मना कर दिया।
इसके बाद आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। डंडे व सरिया से पीट-पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी एकत्रित हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।