फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prostitution gang busted in delhi, Foreign teenager free.

विदेशी से शर्मनाक काम कराने वालों का भंडाफोड़

Thu, 13 Nov 2014 08:29 AM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
Prostitution gang busted in delhi, Foreign teenager free.

मानव तस्करी कर बांग्लादेश से दिल्ली लाई गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन वेश्यावृत्ति कराने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने किशोरी को फ्रांस में बेचने का सौदा भी कर लिया था। लेकिन किसी तरह किशोरी भागकर मंडावली थाना पुलिस के पास पहुंच गई।

विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राजकुमार व आलमगीर को दबोच लिया। गैंग की सरगना अख्तर नामक महिला फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने गैंग के पास से चार पासपोर्ट भी बरामद किए हैं। इसके आधार पर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सपना (15) (बदला हुआ नाम) ने बताया कि करीब दो साल पूर्व निजामुद्दीन निवासी अख्तर नामक महिला ने उसे उसके पिता से खरीद लिया था। अख्तर, आलमगीर नामक शख्स के साथ मानव तस्करी का धंधा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अख्तर ने सपना से कोलकाता में जबरन वेश्यावृत्ति कराई। बाद में उसे दिल्ली के विनोद नगर लाकर अपने दलाल राजकुमार के हवाले कर दिया गया।

मारने की धमकी देकर उससे राजधानी में वेश्यावृत्ति कराई

Prostitution gang busted in delhi, Foreign teenager free.

राजकुमार ने भी जान से मारने की धमकी देकर उससे राजधानी में वेश्यावृत्ति कराई। सपना के मुताबिक गैंग ने वाट्स ऐप के जरिये किसी से फ्रांस में उसका सौदा भी कर लिया। अख्तर सपना की मां और आलमगीर उसका बाप बनकर फ्रांस जाने की तैयारी कर रहा था।

इस बीच भनक लगते ही सपना विनोद नगर से भाग निकली। वह कड़कड़डूमा कोर्ट में पहुंची। एक मददगार की मदद से मंडावली थाने पहुंचकर सारा मामला पुलिस को बताया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद मानव तस्करी, दुष्कर्म व बंधक बनाकर रखने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने राजकुमार और आलमगीर को दबोच लिया।

दोनों की उम्र 30 से 35 के बीच है। पुलिस अख्तर की तलाश कर रही है। सपना का आरोप है कि राजकुमार और आलमगीर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस दोनों के पास से बरामद हुए पासपोर्ट की भी जांच कर रही है।

लिव इन रिलेशन में रह रहे शख्स ने फांसी लगाई
के दिल्ली के पांडव नगर इलाके में लिव इन रिलेशन में रह रहे सिद्धार्थ सिंह (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक एक महिला के साथ पांडव नगर इलाके की गली नंबर-12 में रहता था।

सिद्धार्थ शादीशुदा है उसकी पत्नी गाजियाबाद में रहती है। लेकिन वह पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ लिवइन में रह रहा था। इस महिला से सिद्धार्थ का एक बेटा भी है। मंगलवार महिला से खटपट होने के बाद सिद्धार्थ ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed