{"_id":"680b05e757062c890543e3262289095a","slug":"property-dealer-shot-in-mutual-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के छपरौला में प्लॉट दिखाने को लेकर हुए विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में दो लोगों के खिलाफ बादलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
घायल को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पतवाड़ी के रोहित यादव और अंकुर सक्सेना प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।
छपरौला में किसी प्लॉट को दिखाने को लेकर उनका हर्ष भंडारी से विवाद हो गया। आरोप है कि सोमवार रात एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर हर्ष ने अंकुर पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
उन्हें गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की ओर से हर्ष भंडारी समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बादलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन