फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer's wife sent obscene photographs, student arrested.

प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को भेजा अश्लील फोटो, छात्र गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's wife sent obscene photographs, student arrested.
प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को व्हाट्स एप पर अश्लील फोटो भेजने के आरोप में कविनगर पुलिस ने बीकॉम फाइनल ईयर के छात्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर पुलिस ने उसे पकड़ा। आरोपी ने बताया कि वह महिला को नहीं जानता, गलती से फोटो सेंड हो गई थी।

एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि महिला पॉश कालोनी राजनगर सेक्टर-10 में रहती है। उनका आरोप है कि नौ फरवरी को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल के व्हाट्स एप पर मैसेज आया।
विज्ञापन


मैसेज करने वाले ने दोस्ती करने के लिए कहा, मना करने पर भी वह बाज नहीं आया। इसके बाद उन्होंने एक अश्लील फोटो महिला के व्हाट्स एप पर भेजी। महिला ने इसकी शिकायत थाने में की, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी घूकना का रहने वाला तरुण यादव है। तरुण ने बताया कि वह मेरठ स्थित यूनिवर्सिटी में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है। उसका दावा है कि उसके दोस्त ने महिला का मोबाइल नंबर उसके मोबाइल में सेव किया था।

मेरठ के सर्राफ का गाजियाबाद से अपहरण

मंगलवार को मेरठ के सर्राफ कोतवाली थाना क्षेत्र के नंदराम चौक स्थित कृष्ण गली निवासी सुदीश रस्तोगी (62) गाजियाबाद में गायब हो गए। परिजन इसे अपहरण बता रहे हैं, जबकि नगर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।


वहीं, रात में पीड़ित परिजनों के साथ व्यापारियों ने एसएसपी आवास का घेराव किया। सर्राफ के अपहरण से पुलिस में हड़कंप मच गया। सर्राफ के नहीं मिलने पर व्यापारियों ने आईजी ऑफिस के घेराव की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed