फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer hangs up

प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगाकर जान दी, कर्ज से था परेशान

Wed, 14 Feb 2018 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Property dealer hangs up

शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में आर्थिक तंगी के कारण एक प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त सुभाष सिंघल (55) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आर्थिक तंगी और करोड़ों के कर्जे के लेन-देन का जिक्र किया है।

विज्ञापन


नोट में सुभाष ने कुछ लोगों की नाम भी लिखे हैं। उसके आधार पर विवेक विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सुभाष सिंघल परिवार के साथ विवेक विहार के योजना विहार में रहते थे। इनका इलाके में प्रॉपर्टी का कारोबार है। सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे सुभाष ने अपने घर पर पंखे से फांसी लगा ली। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया है कि सुभाष का प्रॉपर्टी के अलावा चिटफंड का भी कारोबार था, जिसमें उन्हें मोटा नुकसान हुआ था। इसकी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed