फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prisoner hangs in a prison in Nemaka jail

नीमका जेल में कैदी ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 20 Mar 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़ Updated Mon, 20 Mar 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
Prisoner hangs in a prison in Nemaka jail
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने शनिवार देर शाम जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पता जेल प्रशासन को तब हुआ जब बैरिक में कैदियों की गिनती हुई। 
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस के मुताबिक नूंह के पुन्हाना, देहताना गांव का रहने वाला ताहिर हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहा था। उसे अगस्त 2016 में भोंडसी जेल से नीमका जेल स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन


अन्य दिनों की तरह शनिवार को शाम छह बजे के बाद कैदियों को बैरिक में भेजा जा रहा था। गिनती में एक कैदी कम निकला। दोबारा गिनती हुई तो पता चला कि ताहिर लापता है। इस पर उसकी तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिक के पीछे स्थित जामुन के पेड़ से उसका शव लटकता हुआ पाया गया। ताहिर ने फांसी का फंदा बनाने के लिए शर्ट का इस्तेमाल किया था। जेल प्रशासन ने पुलिस और मृतक के परिजनों को वारदात की सूचना दी।


एसएचओ राजदीप मोर ने बताया कि शव का रविवार को बीके अस्पताल में जेएमआईसी राकेश कुमार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed