फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policeman shot in noida, in case of girl kidnapping

छात्रा को लेने गए सिपाही को प्रेमी ने गोली मारी

Mon, 23 Jun 2014 11:14 AM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
Policeman shot in noida, in case of girl kidnapping

नोएडा में शुक्रवार रात एक छात्रा को मुक्त कराने आई गुड़गांव क्राइम ब्रांच की टीम के सिपाही को बदमाश ने गोली मार दी। छात्रा का 27 मई को गुड़गांव के सदर बाजार से अपहरण हुआ था।

विज्ञापन


उसके परिजनों से दस लाख की फिरौती मांगी गई थी। क्राइम ब्रांच की टीम परिजन बनकर बदमाशों के पास पहुंची थी। एक सिपाही ने एक बदमाश को दबोच लिया, लेकिन उसने सिपाही पर गोली चला दी।
विज्ञापन


दसवीं की छात्रा को कादरपुर गांव निवासी दीपक ने अगवा किया था। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि वह बागपत के शूटर मदन गूजर के गैंग का है। उन्हें फिरौती वसूलने की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चला युवती का पता

Policeman shot in noida, in case of girl kidnapping

प्लान दीपक और गाजियाबाद के निठोरा निवासी उसके जीजा पवन ने बनाया था। दीपक और छात्रा ग्रेनो के डेल्टा-2 में एक फ्लैट में रह रहे थे। छात्रा इस बात से अनजान थी कि उसका फिरौती के लिए अपहरण हुआ है।

युवती का अभी भी पता नहीं चला है। शुक्रवार रात क्राइम ब्रांच के साथ परिजन भी ग्रेनो पहुंचे थे। आरोपियों ने एलजी चौक पर मुलाकात तय की।

यहां सिपाही वीर सिंह फिरौती की रकम देने गया और एक बदमाश को दबोच लिया, लेकिन बदमाश ने सिपाही पर गोली चला दी। दूसरे सिपाहियों ने आरोपी त्रिलोकी को दबोच लिया।

फिरौती के लिए प्यार में फंसाया

Policeman shot in noida, in case of girl kidnapping

करीब एक माह पहले सिटी थानाक्षेत्र से दसवीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में नया मोड़ आ चुका है। पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि आरोपी छात्र ने अपने जीजा के साथ मिलकर बागपत गैंग के बदमाश को फिरौती वसूलने की जिम्मेदारी सौंप दी है।

सीआईए प्रभारी यशवंत सिंह का कहना है कि दीपक के जीजा पवन ने छात्रा व दीपक को रहने के लिए ग्रेनो में डेल्टा-टू में किसी भाटी का फ्लैट दिला रखा था। छात्रा को अब तक नहीं पता है कि दीपक ने उसके परिवार वालों से फिरौती वसूलने के लिए उसे प्यार के झांसे में फंसाया है।

सीआईए ने की छापामारी

Policeman shot in noida, in case of girl kidnapping

सीआईए की एक टीम ने बागपत के बेवली व अन्य ठिकानों पर छापामारी की। उसे मदन गुजर की तलाश है, जोकि हाल ही में हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया है। पुलिस ने फिरौती की रकम वसूलने के लिए आए युवक त्रिलोकी को दबोचा है, जो मदन गुजर का भाई है। इसके साथ सोनू निवासी बढ़ी गांव (बागपत) शामिल है।

सिटी थाना पुलिस ने जब बादशाहपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर एक जून को कादरपुर गांव में छापामारी की थी, उसी दौरान पुलिस टीम पर हमला करने व पीसीआर में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। बादशाहपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed