{"_id":"5b1919c24f1c1ba56e8b6a9e","slug":"police-recovered-student-in-tronica-city-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जंगल में बांधकर फेंका मिला 2 दिन से लापता स्टूडेट, पास मिले ISIS लिखे संदिग्ध कागज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में बांधकर फेंका मिला 2 दिन से लापता स्टूडेट, पास मिले ISIS लिखे संदिग्ध कागज
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
recovered student
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके से लापता बीसीए स्टूडेंट को ट्रोनिका सिटी के पास बरामद कर लिया गया। स्टूडेंट को जंगल में बांधकर फेंक दिया गया था। पुलिस ने उसके पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद किया है, जिस पर आईएसआईएस लिखा हुआ है। इसके साथ ही कुछ अन्य आपत्तिजनक शब्द भी लिखे हैं। जिनमें पाकिस्तान का भी जिक्र किया है।
मौके पर स्टूडेंट की हालत गंभीर थी, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके से सोमवार की रात बीसीए का एक स्टूडेंट मिंटू लापता हो गया था। उसे गाड़ी में अगवा करके कुछ लोग साथ ले गए थे। जबकि घायल स्टूडेंट को इसके बाद कुछ भी याद नहीं है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसे मंगलवार को ट्रॉनिका सिटी के पास जंगल से बरामद कर लिया। जहां बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि जिस जगह से मिंटू मिला है, वहीं कुछ आपत्तिजनक कागज भी बरामद हुए हैं। एक कागज पर आईएसआईएस लिखा हुआ है और इसके अलावा पाकिस्तान से जुड़े कुछ आपत्तिजनक शब्दों का जिक्र भी किया गया है।

Trending Videos
demo pic
इसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले को गंभीर से ले रही है। मिंटू को लोनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, मिंटू बेसुध हालत में मिला है। सभी पहल़ओं पर जांच की जा रही जा रहे हैं। जो कागजात मिले हैं, उन्हें भी कब्जे में ले लिया गया है। जिसमें आईएसआईएस और पाकिस्तान का जिक्र वाले कुछ कागजात पर होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि मिंटू को अगवा करने वाले कौन हैं, उनका मकसद क्या था, पुलिस जांच में जुटी है।