{"_id":"590b4eeb4f1c1ba87444296e","slug":"police-reached-dadri-in-four-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहरे हत्याकांड की जांच करने दादरी आई उत्तराखंड पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौहरे हत्याकांड की जांच करने दादरी आई उत्तराखंड पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 04 May 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 अगस्त 2014 को रुड़की कोर्ट परिसर में हुए गैंगवार में चार लोगों की हत्या के मामले में जांच करने देहरादून सीबीसीआईडी टीम सोमवार को दादरी आई। यहां टीम ने वारदात के दिन सरकारी अस्पताल में ओपीडी रजिस्टर खंगाला। इस दौरान उसमें आरोपी का नाम मिलने पर टीम ने उस पेज का फोटो लिया और चिकित्साधिकारी को रजिस्टर सुरक्षित रखने का निर्देश देकर लौट गई।
विज्ञापन
दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी एके सैनी ने बताया कि वारदात में कुलदीप त्यागी उर्फ सीटू का भी नाम आया था। बाद में कुलदीप ने जांच टीम को जानकारी दी कि वारदात के दिन उसने दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में परीक्षण कराया था।
विज्ञापन
इसकी जांच के लिए सीओ सीबीसीआईडी के नेतृत्व में टीम अस्पताल आई थी। टीम ने उस दौरान का ओपीडी रजिस्टर निकलवाकर पड़ताल की। इस दौरान उसमें कुलदीप त्यागी नाम के मरीज का नाम मिला।
विज्ञापन
अब, सवाल यह है कि अगर वारदात वाले दिन आरोपी कुलदीप त्यागी ने दादरी में परीक्षण कराया था तो उसे केस में नामजद क्यों किया गया। अगर वह वारदात में शामिल रहा तो उसके नाम से परीक्षण किसने करवाया। इसमें कोई बड़ी साजिश तो नहीं है, यह जांच का विषय है।