फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police pathshala in noida

पुलिस की पाठशाला: बच्चे बोले, पुलिस अपने अधिकारों का करती है गलत प्रयोग 

Tue, 27 Sep 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 27 Sep 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
police pathshala in noida
- फोटो : अमर उजाला

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से सोमवार को सेक्टर - 49 स्थित द एस डी विद्या स्कूल में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को अपराध के प्रति जागरूक करने के साथ - साथ बचाव के तरीके भी बताए गए ।

विज्ञापन


इसमें स्कूली छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सेक्टर - 39 की महिला थाना अध्यक्ष शगुफ्ता रिजवी ने छात्रों को सुरक्षा और साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वो सोशल साइट का इस्तेमाल करते वक्त सतर्क रहें।
विज्ञापन


सोच समझकर ही दोस्त बनाएं। छात्राओं ने भी झिझक तोड़ते हुए खुलकर सवाल - जवाब पूछे। कुछ छात्रों ने पुलिस अपने अधिकारों को गलत प्रयोग करती है, इसके बारे भी पूछा। वहीं एक छात्र ने पूछा कि पुलिस एफआरआई दर्ज नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित को इधर - उधर भटकने पर मजबूर कर देती है। पीड़ित परेशान होकर शिकायत ही नहीं करता है। इस हालत में पीड़ित को क्या करना चाहिए।

इस पर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अगर कोई थाना अध्यक्ष एफआईआर दर्ज नहीं करता है तो पीड़ित उच्च अधिकारी को इसकी शिकायत करें। वहीं लड़कियों ने राह चलती लड़कियों पर फब्बतियां कसने वालों को सबक सिखाने के लिए  हेल्पलाइन नंबर पूछा।

थानाध्यक्ष रिजवी ने बताया कि अगर किसी छात्रा को स्कूल या कॉलेज जाते समय कोई परेशान करता है तो वो पुलिस की मदद ले सकती है। लड़कियां सबसे पहले पूरी घटना को अपने परिवार वालों को बताएं।

इसके साथ ही पुलिस को 100 नंबर पर शिकायत कर सकती हैं। अगर 100 नंबर पर शिकायत नहीं करना चाहती तो अब 1090 पर कॉल करके परेशान करने वाले शख्स की जानकारी दे सकती हैं।

इस नंबर पर आने वाली सभी कॉल रेकॉर्ड होती है। लिहाजा कॉल पर तुरंत कार्रवाई होगी। अंत में उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रहे क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सोशल साइट पर किसी भी अनजान शख्स को दोस्त न बनाएं।

किसी की बातों के बहकावे में तो बिल्कुल न आए। इसके साथ ही पुलिस की मदद मांगते वक्त कभी भी घबराएं नहीं, खुलकर मदद मांग सकते हैं। पुलिस हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार है।


कार्यशाला में स्कूल की प्रिंसिपल  भावना मलिक ने छात्रों को पुलिस से न डरने की सलाह देते हुए कहा कि अगर उन्हें कोई शख्स परेशान करता है तो वो बिना डरे पुलिस से मदद मांगे। पुलिस लोगों की मदद करने के लिए है। इस कार्यशाला में स्कूल की टीचर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed