फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police Obscenity with a woman in checking at greater noida

कोतवाल ने पुलिसकर्मियों संग महिला से की अश्लील हरकत

Mon, 12 May 2014 02:02 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
Police Obscenity with a woman in checking at greater noida

पंचायत में किसानों ने बताया कि एक गांव का एक शख्स अपनी पत्नी के साथ दवा लेने और खरीदारी करने के लिए बाइक से बाजार गए थे।

विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे गांव लौटने के दौरान कोतवाली गेट पर चेकिंग के लिए कोतवाल ने उन्हें रोक लिया।

बाइक के कागजात दिखाने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने उनसे एक हजार रुपये देने की मांग की। पैसा न देने पर बंद करने की धमकी दी और महिला के साथ अश्लील हरकत की।

टैक्टर-ट्रॉली में लदकर पहुंचे सैकड़ों लोग

Police Obscenity with a woman in checking at greater noida

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के पास के गांव चौरोली के प्रेमवीर अपनी पत्नी संग कुछ खरीदारी करने जेवर गए हुए थे। इन्हीं की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की गई है। घटना से नाराज सैकड़ों किसानों ने शनिवार को कोतवाली का घेराव किया।

एसपी देहात ने दो दिनों में मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों लोग ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर शनिवार सुबह 11 बजे जेवर कोतवाली का घेराव किया और खुर्जा रोड पर जाम लगा कर पंचायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो ‌फिर होगा आंदोलन

Police Obscenity with a woman in checking at greater noida

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर कोतवाल ने उन्हें छोड़ दिया लेकिन धमकी दी की अगर कहीं शिकायत की तो झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज देंगे।

पंचायत को हरी बाबा, अनिल खटाना, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश प्रधान, पूनम देवी, वीरू सिंह, बच्चू प्रधान राकेश नंबरदार, शौकत मेवाती, अमित कसाना ने दोषी कोतवाल और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने दो दिनों में मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद जाम खोला गया। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed