फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police is searching on cctv footage in gurugram

घर से गायब हुआ ढाई साल का मासूम: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Sun, 18 Dec 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 18 Dec 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
police is searching on cctv footage in gurugram
- फोटो : Demo pic

शहर थाना एरिया में घर से गायब हुए ढाई साल के मासूम के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। बता दें कि शुक्रवार को मासूम जख्मी हालत में कूड़े के ढेर में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर जलने के निशान थे।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि मासूम का किसी ने अपहरण कर उसके शरीर पर तेजाब छिड़क दिया। फिलहाल मासूम का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई रूपेश ने बताया कि सीसीटीवी में एक युवक बच्चे को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, घटना के पीछे पुलिस आपसी रंजिश भी मानकर चल रही है। जांच अधिकारी के मुताबिक, हर बिंदु पर इस मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है।

बता दें कि मूलरूप से यूपी के उन्नाव जिला निवासी यमुना प्रसाद यहां शांति नगर में रहते हैं। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर को उनका ढाई वर्षीय बेटा बाहर गली में खेल रहा था। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसको बहला कर अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों ने बच्चे की काफी देर तक तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। घटना के दो दिन बाद बच्चा ओमनगर में कूड़े के ढेर पर जख्मी हालत में मिला। लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।


जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दी। सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था। फिलहाल बच्चे का दिल्ली में इलाज चल रहा है।
     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed