{"_id":"596649fb4f1c1bab118b4678","slug":"police-departure-with-junaid-murder-main-accused-for-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":" जुनैद हत्याकांड: नरेश को लेकर जीआरपी महाराष्ट्र रवाना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुनैद हत्याकांड: नरेश को लेकर जीआरपी महाराष्ट्र रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
junaid murder accused
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोपी नरेश से वारदात के समय पहनी गई शर्ट बरामद करवाने के लिए जीआरपी उसे लेकर बुधवार को महाराष्ट्र के धुले रवाना हुई। हत्याकांड के बाद नरेश धुले के साकरी गांव में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था वारदात के समय पहनी हुई टी-शर्ट भी वह अपने साथ लेकर गया था।
विज्ञापन
पांच दिन की रिमांड पर पुलिस नरेश से वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर उन्हें भी गिरफ्तार करेगी। एसएचओ जीआरपी ने बताया कि पांच की दिन की रिमांड में नरेश से वारदात से संबंधित अन्य जानकारियां ली जाएंगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि दिल्ली से ईद की खरीदारी कर लौट रहे खंदावली निवासी जुनैद, उसके भाई हाशिम, मौसिम और मोइम की दिल्ली-मथुरा शटल में सीट को लेकर कुछ लोगों से लड़ाई हो गई थी। बल्लभगढ़ से असावटी गांव के बीच दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में चाकू के कई वार कर जुनैद की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आठ जुलाई को पुलिस ने मुख्य आरोपी नरेश को महराष्ट्र, धुले जिले के साकरी गांव से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
दो दिन की रिमांड में नरेश ने हथीन के जटौला गांव स्थित एक जोहड़ से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कराया था। हत्या के समय पहनी हुई टी-शर्ट पुलिस बरामद नहीं कर सकी थी। वारदात में नरेश का साथ देने वाले अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी पुलिस को करनी है। बुधवार को पुलिस टीम नरेश को लेकर महाराष्ट्र रवाना हुई।