{"_id":"5a584aa34f1c1bf8408b459c","slug":"police-constable-rape-with-six-year-old-girl-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने 6 साल की बच्ची से किया रेप, आक्रोशित भीड़ ने जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने 6 साल की बच्ची से किया रेप, आक्रोशित भीड़ ने जमकर पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के एक कस्बे में छह साल की मासूम से पड़ोस में रहने वाले सिपाही ने दुष्कर्म किया। आरोपी दस रुपये का नोट दिखाकर मासूम को अपने कमरे में ले गया था। वारदात की जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
लोगों ने वाणिज्य कर विभाग के दफ्तर में तैनात आरोपी सिपाही को पकड़कर लात घूसों और महिलाओं ने चप्पलों से पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सिपाही को गिरफ़्तार कर कोतवाली ले गई और अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार निवासी छह वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ रहती है। बालिका के पिता की मृत्यु हो चुकी और उसकी मां एक कंपनी में काम कर परिवार का भरण पोषण करती है। बालिका के घर से कुछ दूरी पर ही बलुआघाट (चंदौली) निवासी सिपाही सुभाष सिंह रहता है। वह वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में तैनात है।
विज्ञापन
आरोप है कि बुधवार शाम जब बालिका की मां ड्यूटी पर गईं थीं, तब सुभाष सिंह ने दस रुपये का नोट दिखाकर बालिका को अपने कमरे में बुला लिया। बालिका के साथ उसका छोटा भाई भी कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब बालिका के रोने की आवाज पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सुनी तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।
इस पर आरोपी उन्हें वाइपर दिखाकर धमकाने लगा, लेकिन लोग दरवाजा खुलवाकर ही माने और उन्होंने पीड़िता को व उसके भाई को कमरे से बाहर निकाला। इस दौरान आरोपी वहां से भाग गया। शाम को बालिका की मां घर पहुंची तो उसे मासूम बेटी से दरिंदगी की जानकारी हुई। मेडिकल परीक्षण में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है।